भारत

शख्स ने गर्भवती पत्नी को लगाया एचआईवी संक्रमित खून का इंजेक्शन

jantaserishta.com
18 Dec 2022 3:43 PM IST
शख्स ने गर्भवती पत्नी को लगाया एचआईवी संक्रमित खून का इंजेक्शन
x

DEMO PIC 

यह जानकर चौंक गई कि वह एचआईवी पॉजिटिव है।
अमरावती (आईएएनएस)| आंध्र प्रदेश में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी गर्भवती पत्नी को तलाक देने का बहाना खोजने के लिए एचआईवी संक्रमित खून का इंजेक्शन लगवाया। ताडेपल्ली पुलिस ने एम. चरण को उसकी पत्नी द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद गिरफ्तार किया कि उसने एक झोलाछाप की मदद से उसे एचआईवी संक्रमित खून का इंजेक्शन लगाया था।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि चरण उसे तलाक देने के लिए उचित बहाना ढूंढ रहा था और योजना के अनुसार वह उसे झोलाछाप डॉक्टर के पास ले गया। उसे बताया गया कि इंजेक्शन गर्भावस्था के दौरान अच्छे स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए था।
उसने अपनी शिकायत में कहा कि एक अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के दौरान, वह यह जानकर चौंक गई कि वह एचआईवी पॉजिटिव है।
पीड़िता का आरोप है कि उसका पति दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर रहा था और एक लड़के को जन्म देने के लिए जोर दे रहा था। दंपति की एक बेटी है।
पुलिस ने कहा कि वे चरण से पूछताछ कर रहे हैं और पीड़िता की मेडिकल जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story