भारत

अराजकतत्वों ने किया माहौल बिगाड़ने का प्रयास, टॉयलेट पर लिखे गए मुगल बादशाहों के नाम, अब...

jantaserishta.com
24 May 2022 2:23 PM IST
अराजकतत्वों ने किया माहौल बिगाड़ने का प्रयास, टॉयलेट पर लिखे गए मुगल बादशाहों के नाम, अब...
x

जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन में कुछ अराजक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया. अराजक तत्वों ने जिले में बने अलग-अलग पब्लिक टॉयलेट पर मुगल शासकों के नाम लिख दिए. सात पब्लिक टॉयलेट पर मुगलों के नाम लिखे गए हैं. इन टॉयलेट की तस्वीर वायरल होने के बाद हड़कम्प मच गया और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

अराजक तत्वों ने किसी टॉयलेट का नाम औरंगजेब टॉयलेट रख दिया तो किसी टॉयलेट का नाम मुहम्मद गजनबी टॉयलेट रख दिया. ऐसे ही कई टॉयलट के बाहर हुमायूं, अकबर, खिलजी आदि के नाम लिखे गए हैं. इस पूरे घटनाक्रम को रविवार रात में अंजाम दिया गया है. जानकारी मिलने के बाद से मुस्लिम समुदाय के लोगों में आक्रोश व्याप्त है.
सोमवार की सुबह एक यूजर ने टॉयलेट की फोटो सोशल नेटवर्किंग साइट में शेयर की. इसके बाद पूरी घटना की जानकारी हुई. उसके बाद अलग-अलग क्षेत्रों से ऐसी तस्वीरें सामने आने लगी. जालौन के उरई में बने 7 शौचालय के नाम मुगल बादशाह के नाम पर रखे गए हैं. इसकी तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है.
इस मामले में पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया कि नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी और उरई कोतवाल को बुलाकर मामले की जांच कराई जा रही है, जिले का सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने नहीं दिया जाएगा, जो भी जनपद का माहौल बिगाड़ने का प्रयास करेगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story