भारत

अनंतनाग एनकाउंटर: पंचतत्व में विलीन हुए शहीद कर्नल, बेटे ने सेना की वर्दी पहनी

jantaserishta.com
15 Sept 2023 4:58 PM IST
अनंतनाग एनकाउंटर: पंचतत्व में विलीन हुए शहीद कर्नल, बेटे ने सेना की वर्दी पहनी
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों के साथ चल रहे एनकाउंटर में शहीद कर्नल मनप्रीत को मोहाली में अंतिम विदाई दे दी गई। उनके आवास पर हजारों लोगों की भीड़ मौजूद थी, जो कर्नल को खोने के गम में डूबी थी तो आतंकी हमले का गुस्सा था। इस दौरान जिस तस्वीर ने लोगों को सबसे ज्यादा भावुक किया, वह थी कर्नल मनप्रीत के मासूम बेटे की। उनके नन्हे बेटे ने सेना की वर्दी पहनकर पिता को सैल्यूट कर अंतिम विदाई दी। यह देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं और कर्नल मनप्रीत अमर रहें के नारे देर तक गूंजते रहे।
यही नहीं इस दौरान कर्नल मनप्रीत की बेटी भी पिता को सैल्यूट करती दिखी। कर्नल के दोनों बच्चों की यह तस्वीर देखकर वहां हर कोई भावुक हो गया। और एक ही बात लोगों की जुबां पर रही- जवान जिंदा है। इस दौरान कर्नल की पत्नी जगमीत कौर भी रोती रहीं और पति को अंतिम विदाई दी। यही नहीं वह उनसे आखिरी बार हुई बात को याद करती रहीं। उन्होंने कहा कि जब उनसे बुधवार को बात हुई थी तो उन्होंने कहा कि अब बाद में बात होगी। अर्थशास्त्र की लेक्चरर जगमीत कौर ने कहा, 'अभी ऑपरेशन में जा रहा हूं।' कर्नल मनप्रीत हाल ही में अपने घर आए थे और परिवार से मुलाकात की थी। इस दौरान कर्नल मनप्रीत के साले राहुल ग्रेवाल ने कहा कि दोनों की शादी 2016 में हुई थी और 7 साल में ही यह दिन देखना पड़ा है।
तीन महीने पहले कर्नल मनप्रीत एक महीने की छुट्टी पर घर आए थे और परिवार के साथ वक्त बिताया था। फिलहाल उनका परिवार तीन महीने उनके साथ बिताए गए छुट्टियों के दिनों को याद कर रहा है। उनकी पत्नी ने कहा कि मैं तो अकसर दो दिन में एक बार करती ही थी। लेकिन बुधवार को जब उन्हें कॉल किया तो उनका कहना था कि बाद में बात होगी, अभी ऑपरेशन में जा रहा हूं। उनके पिता ने कहा कि कर्नल मनप्रीत के बच्चों के लिए यह समझना भी मुश्कि है कि उनके पिता नहीं रहे हैं और यह बलिदान कितना बड़ा है। फिर भी दिल को हम समझाते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story