भारत

अनंत सिंह को फिर जेल जाना होगा, दुलारचंद मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका

jantaserishta.com
30 Oct 2026 11:23 AM IST
अनंत सिंह को फिर जेल जाना होगा, दुलारचंद मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका
x
नई दिल्ली: बिहार के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा विधायक अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने उनकी जमानत बढ़ाने से इनकार करते हुए 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने आज 30 अक्टूबर को यह फैसला सुनाया. इसी दिन दुलारचंद यादव की हत्या को एक साल पूरा हुआ.
अनंत सिंह इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी हैं. दुलारचंद यादव की 30 अक्टूबर 2025 को हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पटना हाईकोर्ट ने अनंत सिंह को जमानत दी थी. दुलारचंद यादव के पोते नीरज कुमार ने हाईकोर्ट के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. सुप्रीम कोर्ट ने अब हाईकोर्ट से मिली जमानत रद्द कर दी है. अनंत सिंह को तय समय के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया है.
इस मामले के बीच जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अनंत सिंह को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था. पार्टी ने उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप लगाए थे. अनंत सिंह की पत्नी और पूर्व विधायक नीलम देवी को भी छह साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया गया है. इसके साथ ही अधिकारियों ने नीलम देवी को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस भी जारी किया है.
सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से दुलारचंद यादव हत्याकांड में अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं. अब उन्हें 1 दिसंबर तक सरेंडर करना होगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story