भारत

आनंद महिंद्रा ने किया ट्वीट, वीडियो शेयर कर की तारीफ

jantaserishta.com
29 March 2022 11:37 PM IST
आनंद महिंद्रा ने किया ट्वीट, वीडियो शेयर कर की तारीफ
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर की है जो खूब वायरल हो रही है. इस वायरल वीडियो (Viral Video) में गांव का एक आदमी भूसे की गठरी को अपने सिर पर रखकर साइकिल चला रहा है. इतना ही नहीं उसने अपने दोनों हाथ भी छोड़े हुए हैं.

आनंद महिंद्रा इस तरीके के अनोखे टैलेंट (Talent) को देखकर हमेशा खुश होते हैं. इस बार उन्होंने दोनों हाथ छोड़कर साइकिल चलाते गांव के इस व्यक्ति का वीडियो शेयर कर दिया. आप भी देखें ये गजब का वीडियो, जिसने आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) को इंप्रेस कर दिया.
आनंद महिंद्रा ने ट्वीट (Tweet) कर कहा कि ये आदमी एक ह्यूमन सेगवे (Human Segway) है. इसके शरीर में पहले से ही गाइरोस्कोप (Gyroscope) (एक तरह का सेंसर) फिट है. शानदार बैलेंस. उन्होंने आगे लिखा कि मुझे इस बात का दुख है कि ऐसे कई टैलेंटेड लोग जो जिमनास्ट (Gymnast) या स्पोर्ट्सपर्सन (Sportsperson) बन सकते हैं उन्हें ना तो पहचान मिल पाती है और ना ही ट्रेनिंग (Training).
महिंद्रा का ट्वीट कुछ ही देर में सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो गया. कई यूजर्स ने गांव के टैलेंट को पहचानने के लिए आनंद महिंद्रा को सुझाव भी दिए. एक यूजर ने उन्हें एक मंच तैयार करने और ज्यूरी रखने को कहा. इस पर महिंद्रा ने सुझाव को बढ़िया बताते हुए कहा कि यूट्यूब (You Tube) पर बना लें प्लेटफॉर्म?


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story