भारत

बुजुर्ग आदमी करने लगा गंदी हरकत, डरी स्कूली बच्चियां

jantaserishta.com
11 April 2025 8:33 AM IST
बुजुर्ग आदमी करने लगा गंदी हरकत, डरी स्कूली बच्चियां
x
जानें पूरा मामला.
सोलापुर: महाराष्ट्र के सोलापुर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां एक स्कूल में पढ़ रही 13 साल की तीन लड़कियों को देखकर कथित रूप से अश्लील हरकत करने के आरोप में एक बुजुर्ग व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.
68 साल के इस व्यक्ति के खिलाफ जेल रोड पुलिस स्टेशन में पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. स्कूल प्रिंसिपल ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है. आरोपी का नाम यल्लपा कुंचिकोर्वे बताया गया है.
पुलिस आयुक्त एम.राजकुमार ने बताया कि तीनों लड़कियों के साथ जो हुआ वह बहुत गलत है. आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और हम 48 घंटे के भीतर जांच पूरी कर लेंगे. पुलिस कमिश्नर एम.राज कुमार ने बताया कि हम आरोपपत्र दाखिल करने और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने का प्रयास कर रहे हैं.
बता दें कि बीते साल उत्तर प्रदेश के कौशांबी से अश्लीलता करने वाले एक और बुजुर्ग का मामला सामने आया था. यहां मनचले बुजुर्ग को महिला से फोन पर अश्लील बातें करना भारी पड़ा. ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा, उसके गले में जूते-चप्पलों की माना पहनाई और पीट-पीटकर पूरे गांव में घुमाया. इस दौरान गांव में किसी की हिम्मत नहीं हुई कि बुजुर्ग को बचा सके. वीडियो के संज्ञान में आते ही पुलिस हरकत में आई और गांव पहुंच मामले की जांच की.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story