भारत
ठगी का शिकार हुआ बुजुर्ग, 1 करोड़ का चूना लगा, ऐसे चंगुल में फंसाया
jantaserishta.com
11 April 2025 5:55 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
FIR दर्ज.
नोएडा: दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. शेयर बाजार में अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर साइबर ठगों ने 61 साल के बुजुर्ग से 1 करोड़ रुपये की ठगी कर ली. यह मामला नोएडा के सेक्टर-77 में रहने वाले शीतल कुमार के साथ घटित हुआ है.
पीड़ित के अनुसार, उन्हें अप्रैल 2024 में एक व्हाट्सएप मैसेज मिला, जिसमें उन्हें कम समय में अधिक लाभ कमाने का ऑफर दिया गया. मैसेज भेजने वाले ने खुद को E-Trades India Pvt. Ltd. नामक कंपनी का प्रतिनिधि बताया, जो मॉर्गन स्टेनली (USA) की भारतीय शाखा होने का दावा कर रही थी.
शुरुआत में बुजुर्ग को शेयर मार्केट की कुछ टिप्स दी गईं और फिर उन्हें एक VIP व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया. इसके बाद उन्हें HNI (High Networth Individual) खाता खुलवाने के लिए प्रेरित किया गया और धीरे-धीरे उन्हें UHNI (Ultra High Networth Individual) स्तर तक पहुंचाने का झांसा देकर अलग-अलग बैंक खातों में कुल 1 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए.
बुजुर्ग को ठगी का एहसास तब हुआ जब उन्होंने निवेश किए गए पैसों को निकालना चाहा, लेकिन कंपनी की तरफ से बहानेबाजी शुरू हो गई. जवाब न मिलने पर पीड़ित स्वयं मुंबई स्थित कंपनी के दफ्तर पहुंचे, लेकिन वहां ऐसा कोई कार्यालय मौजूद नहीं था. इसके अलावा, मॉर्गन स्टेनली ने भी इस कंपनी से किसी भी प्रकार के संबंध से साफ इनकार कर दिया.
इस धोखाधड़ी से आहत बुजुर्ग ने राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई और अब नोएडा साइबर क्राइम थाना में औपचारिक मुकदमा भी दर्ज करा दिया है. उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





