भारत

एलएलबी के एक स्टूडेंट ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Admin4
9 March 2024 3:47 PM IST
एलएलबी के एक स्टूडेंट ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
x
फिरोजाबाद। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र अन्तर्गत ग़ज़िआबाद निवासी एलएलबी के एक स्टूडेंट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह यहां रहकर पढ़ाई कर रहा था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है.
जनपद ग़ज़िआबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र निवासी रितिक यादव पुत्र स्वर्गीय मनोज यादव थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के मौहल्ला खेड़ा में किराए पर कमरा लेकर एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था. रितिक यादव ने 4 फरवरी को यहां कमरा किराए पर लिया था. मकान मालिक राजीव यादव ने कमरा न खुलने पर झांककर देखा तो रितिक का शव नजर आया. उसने घटना की जानकारी थाना शिकोहाबाद पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया. साथ ही घटना के संबंध में परिजनों को भी सूचित किया.
घटना संबंध में शिकोहाबाद के सीओ प्रवीण कुमार तिवारी का कहना है की रितिक ने खुदकुशी क्यों की है इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी. घटना के संबंध में परिजनों को सूचित कर दिया गया है.
Next Story