भारत

सीएम शिवराज सिंह चौहान के पैर में घुसा लोहे का सरिया, सुरक्षा में बड़ी लापरवाही उजागर

jantaserishta.com
31 Jan 2022 3:46 PM IST
सीएम शिवराज सिंह चौहान के पैर में घुसा लोहे का सरिया, सुरक्षा में बड़ी लापरवाही उजागर
x

भोपाल. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को बीजेपी के बूथ विस्तारक अभियान के दौरान घायल हो गए. उसके बाद उन्हें फर्स्ट ऐड देना पड़ा और उनके पैर में पट्टी बांधनी पड़ी. मुख्यमंत्री शिवराज बीजेपी के 5 फरवरी तक चलने वाले बूथ विस्तारक अभियान के तहत सीहोर जिले जा रहे थे. इसी दौरान वह एक कार्यकर्ता के घर पहुंचे.

यहां उनके पैर में लोहे की रॉड लग गई. उनके पैर से खून निकलने लगा.आनन-फानन में उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया. हालांकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर का अपना कार्यक्रम रद्द नहीं किया और पूरा कार्यक्रम खत्म करने के बाद ही भोपाल वापस पहुंचे. दूसरी ओर, 31 जनवरी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का उत्तराखंड का दौरा रद्द हो गया. हालांकि, इस दौरे के रद्द होने की वजह उनकी चोट को नहीं बताया जा रहा है.
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्तराखंड दौरे पर जाने के लिए तैयार थे. लेकिन उत्तराखंड में चुनाव आयोग ने 31 जनवरी तक रैलियों को अनुमति नहीं दी है. इस वजह से मुख्यमंत्री को अपना कार्यक्रम रद्द करना पड़ा. माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रैलियों की अनुमति मिलने के बाद उत्तराखंड के दौरे पर जाएंगे.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 1 फरवरी को गोवा के चुनावी दौरे पर रहेंगे. यहां सीएम शाम 4:25 बजे महलासा मंदिर, वर्ना में दर्शन करेंगे. शाम 4:50 बजे डाबोलिम चुनाव क्षेत्र के, चिकालिम पंचायत हॉल में भाजपा प्रत्याशी मौविन गोडिन्हो के साथ और शाम 6:30 बजे कॉर्टालिम निर्वाचन क्षेत्र के जुआरीनगर में, भाजपा प्रत्याशी नारायण नायक के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story