भारत

रैली में दिखा दिलचस्प नजारा, भीड़ के बीच बच्ची लहरा रही थी पीएम मोदी की तस्वीर, जानिए फिर क्या हुआ...

jantaserishta.com
29 April 2024 5:08 PM IST
रैली में दिखा दिलचस्प नजारा, भीड़ के बीच बच्ची लहरा रही थी पीएम मोदी की तस्वीर, जानिए फिर क्या हुआ...
x
पीएम मोदी की सुरक्षा में लगे एसपीजी कमांडो से...
नई दिल्ली: कर्नाटक के बागलकोट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान वह कांग्रेस पर जमकर बरसे। इसी रैली में दिलचस्प वाकया भी देखने को मिला।
दरअसल, पीएम मोदी जब रैली को संबोधित कर रहे थे, इसी दौरान उनका ध्यान एक बच्ची पर गया। जो हजारों की भीड़ के बीच पीएम मोदी की एक तस्वीर दिखा रही थी। पीएम मोदी की सुरक्षा में लगे एसपीजी कमांडो से बच्ची से तस्वीर लाने के लिए कहते हैं। इसके बाद मंच से वह बच्ची से फोटो के पीछे अपना नाम और पता लिखने के लिए बोलते हैं। पीएम मोदी बच्ची से वादा भी करते हैं कि वह उसे चिट्ठी जरूर लिखेंगे।
इस पूरे वाकया का वीडियो भी सामने आया है, 35 सेकंड के इस वीडियो में नजर आ रहा है कि मंच से पीएम मोदी के बोलने के बाद एसपीजी कमांडो बच्ची से तस्वीर ले लेते हैं। इसके बाद बच्ची अपनी खुशी जाहिर करती है।
इस दौरान बच्ची के साथ रैली में मौजूद लोगों की भीड़ 'मोदी-मोदी' के नारे लगाती है। पीएम मोदी बच्ची का उत्साह देखकर बेहद चकित हो जाते हैं और आखिर में थम्स अप भी करते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस पर यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब पीएम मोदी की रैली के दौरान इस तरह का नजारा देखने को मिला हो। इससे पहले छत्तीसगढ़ में भी विधानसभा चुनाव के दौरान एक बच्ची पेंटिंग लहरा रही थी। पीएम मोदी ने बच्ची से कहा था कि आखिर कब तक फोटो को पकड़ कर खड़ी रहोगी। आपके हाथ थक जाएंगे। इसके बाद पीएम मोदी एसपीजी जवानों से पेंटिंग लाने के लिए कहते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story