भारत
पुलिस के सामने ही दो युवतियों में छिड़ी दिलचस्प जंग
jantaserishta.com
11 April 2025 12:10 PM IST

x
क्रॉस FIR हुई.
भोपाल: राजधानी भोपाल के शाहजहांनाबाद पुलिस थाने में उस समय अजीब स्थिति बन गई एक युवक को लेकर दो युवतियां आपस में ही भिड़ गईं. इनमें से एक युवती की उस युवक से सगाई हो चुकी है. दरअसल, गुरुवार को एक युवती शाहजहांनाबाद थाने पहुंची और पुलिस को आवेदन दिया कि जिस युवक से उसकी सगाई हुई है, उससे पड़ोस में रहने वाली एक लड़की लगातार बात करने की कोशिश करती रहती है और दोस्ती का दबाव बना रही है. जबकि उसे पता है कि युवक की सगाई हो चुकी है.
पुलिस ने शिकायती आवेदन के आधार पर युवती को थाने बुलवाया और समझाइश दी, लेकिन युवती ने बताया कि वो लड़के से बात नहीं करती, बल्कि लड़का खुद उसके पीछे पड़ा हुआ है. इसके बाद दोनों युवतियों में पहले तो बहस हुई फिर पुलिस के सामने ही दोनों युवतियां आपस में भिड़ गईं और दोनों में जमकर मारपीट शुरू हो गई. महिला पुलिसकर्मियों की मदद से दोनों युवतियों को अलग किया गया. पुलिस ने इसके बाद दोनों के परिजनों को भी थाने बुलाया, जहां दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस हुई. शाम को पुलिस के इस मामले में क्रॉस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





