भारत

छोटी बहन संग खेल रही मासूम की मौत, परिजन सदमे में

Nil dhankar
17 Feb 2025 9:58 AM IST
छोटी बहन संग खेल रही मासूम की मौत, परिजन सदमे में
x
पढ़े पूरी खबर

केरल। तिरुवनंतपुरम में एक मासूम की मौत से हड़कंप मच गया. यहां के स्रीकरियम के पोडिकोनम में एक 11 साल की लड़की को उसके घर में खिड़की की ग्रिल पर लटका हुआ पाया गया. पुलिस ने रविवार को ये जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि वह शॉल में लटकी हुई पाई गई.

यह दुखद घटना तब सामने आई जब मृत लड़की की छोटी बहन ने कथित तौर पर पड़ोसियों को इसके बारे में बताया. हालांकि जानकारी मिलते ही आनन- फानन में उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी.

एक पुलिस अधिकारी ने कहा,'जब यह घटना हुई तब बच्चों के माता-पिता घर से बाहर थे. प्रथम दृष्टया, हमें संदेह है कि जब लड़की शॉल के साथ खेल रही थी तो दुर्घटनावश उसके गले में फंसा लग गया. हालांकि, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही की जा सकती है. बता दें कि खेल-खेल में बच्चों के हादसे का शिकार हो जाने के कई मामले सामने आते रहते हैं. कई बार पानी में खेलते हुए डूब जाने और बोरवेल में गिर जाने की घटनाएं सामने आती रही हैं. बीते कुछ सालों में बोरवेल में गिरने के कई बच्चों की मौतें हुई हैं.

Next Story