भारत

गुलदार के खौफ से अनोखा जुगाड़, कुत्तों को पहनाई नुकीली कीलों वाली बेल्ट

jantaserishta.com
5 Oct 2026 8:20 AM IST
गुलदार के खौफ से अनोखा जुगाड़, कुत्तों को पहनाई नुकीली कीलों वाली बेल्ट
x
पढ़ें पूरी खबर.
बिजनौर: बिजनौर जिले में गुलदार की बढ़ती आवाजाही ने गांवों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है. इंसानों के साथ-साथ पालतू जानवरों पर भी खतरा बना हुआ है. ऐसे में चांदपुर तहसील के शिवाला कलां क्षेत्र के गांव सेला में ग्रामीणों ने अपने पालतू कुत्तों को गुलदार से बचाने के लिए एक अनोखा देसी तरीका अपनाया है.
सेला गांव चांदपुर वन रेंज के इलाके में आता है. यहां पिछले कुछ समय से गुलदार की आवाजाही देखी जा रही है. ग्रामीणों के मुताबिक गुलदार अक्सर रात के समय गांव के आसपास घूमते हैं और कुत्तों को आसान शिकार बनाने की कोशिश करते हैं. इसी डर के बीच गांव के लोगों ने कुत्तों की सुरक्षा के लिए खास तरह की बेल्ट तैयार की है.
इस बेल्ट को मजबूत चमड़े या पट्टे से बनाया गया है. इसके ऊपर कई लंबी और नुकीली लोहे की कीलें लगाई गई हैं. इसे कुत्ते के गले में इस तरह बांधा जाता है कि कीलें बाहर की तरफ रहें. ग्रामीणों का मानना है कि अगर गुलदार कुत्ते की गर्दन पकड़ने की कोशिश करेगा तो उसके मुंह में ये कीलें चुभ सकती हैं. इससे गुलदार कुत्ते की गर्दन को आसानी से नहीं पकड़ पाएगा और हमला छोड़ सकता है.
ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में गुलदार का डर लगातार बना हुआ है. पालतू कुत्तों को खुले में छोड़ना भी मुश्किल हो गया है. ऐसे में जानवरों को बचाने के लिए ग्रामीणों ने अपने स्तर पर यह तरीका निकाला है. ग्रामीणों का यह देसी जुगाड़ अब आसपास के गांवों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है. हालांकि, गुलदार से बचाव के लिए ग्रामीणों का कहना है कि सावधानी सबसे जरूरी है और वन विभाग की ओर से बताए गए सुरक्षा उपायों का भी पालन किया जाना चाहिए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story