भारत
गजब जुगाड़! अंडों की आड़ में ले जा रहे थे अंग्रेजी शराब, चेकपोस्ट पर खुल गया राज
jantaserishta.com
29 Oct 2026 2:31 PM IST

x
वाहनों की जांच हो रही थी.
बगहा: बिहार में पिछले कई सालों से शराबबंदी लागू है. इसके बावजूद शराब की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है. तस्कर पुलिस की नजर से बचने के लिए हर बार कोई नया तरीका अपना ही लेते है. कभी गाड़ियों में गुप्त तहखाना बनाकर, तो कभी किसी सामान की आड़ में शराब की खेप ले जाने की कोशिश की जाती है. ऐसा ही एक अनोखा मामला बगहा में सामने आया है. यहां तस्कर अंडे के कैरेट में छिपाकर अंग्रेजी शराब ले जा रहे थे. हालांकि धनहा चेकपोस्ट पर पुलिस जांच ने इस खेल का पर्दाफाश कर दिया.
धनहा थाना पुलिस चेकपोस्ट पर रोजाना की तरह वाहनों की जांच कर रही थी. इसी दौरान पुलिस की नजर एक पिकअप पर पड़ी और पुलिस ने गाड़ी को रोककर उसकी तलाशी लेना शुरू कर दिया. इस दौरान पिकअप में रखे अंडे के कैरेट के बीच छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब मिली. शराब को इस तरह से छिपाया गया था कि देखने पर ऐसा लगे कि पिकअप में सिर्फ अंडे ही लदे हैं, लेकिन जब पिकअप की तलाशी ली गई तो अंदर शराब की बोतलें रखी हुई थीं.
पुलिस का कहना है कि यह खेप बेतिया की तरफ ले जाई जा रही थी. शराब को ठिकाने तक पहुंचाने से पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया. मौके पर पुलिस ने पिकअप के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया और शराब लदे वाहन को जब्त कर लिया. गिरफ्तार चालक की पहचान परसौनी गांव के रहने वाले निरंजन गिरी के रूप में हुई है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि यह शराब कहां से लाई गई थी और बेतिया में इसे किसे पहुंचाया जाना था.
इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस तस्करी के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है. अक्सर इस तरह के मामलों में चालक के पीछे कई लोग जुड़े होते हैं. जो शराब की सप्लाई का काम करते हैं. बिहार में शराबबंदी के बाद से ही पुलिस के लिए तस्करी रोकना बड़ी चुनौती बना हुआ है. तस्कर लगातार नए-नए हथकंडे अपनाते हैं. लेकिन पुलिस की चेकपोस्ट पर हो रही जांच से कई बार इन कोशिशों को में नाकाम हो जाते है.
एसडीपीओ बगहा नीहार भूषण ने बताया कि चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान यह कार्रवाई की गई थी. पुलिस शराब के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और तस्करी में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि जिले में शराबबंदी के बीच चेकपोस्टों पर जांच और तेज की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





