भारत
खेत में घायल मिली मासूम की इलाज के दौरान मौत, टॉफी दिलाने के बहाने ले गया था पड़ोसी युवक
jantaserishta.com
17 March 2026 12:29 PM IST

x
युवक को हिरासत में लिया, जिससे फिलहाल घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है.
गाजियाबाद: गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र में एक बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने पड़ोसी युवक को हिरासत में लिया, जिससे फिलहाल घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है।
घटना 16 मार्च 2026 की रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है, जब पुलिस को सूचना मिली कि एक खेत में एक बालिका घायल अवस्था में पड़ी मिली है। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन बालिका को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची, लेकिन इलाज के दौरान बालिका ने दम तोड़ दिया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के उच्च अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। साथ ही एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीमों को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। प्रारंभिक जांच में परिजनों ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला गौरव प्रजापति (उम्र करीब 24 वर्ष) शाम के समय बालिका को टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था। इसके बाद से बालिका घर वापस नहीं लौटी थी। आरोपी युवक परिवार का पहले से परिचित बताया जा रहा है।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी गौरव प्रजापति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। परिजनों से तहरीर लेकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि सोमवार रात लगभग 9 बजे थाना नंदग्राम में एक सूचना प्राप्त हुई कि एक खेत में एक बालिका घायल अवस्था में पड़ी मिली है, जिसको स्थानीय लोगों के द्वारा और परिजनों के द्वारा अस्पताल ले जाया जा रहा है। तत्काल पुलिस द्वारा इस सूचना पर अस्पताल पहुंचा गया, जहां पर इलाज के दौरान बालिका की मृत्यु हो गई है।
उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। मौके पर एफएसएल की टीमें और डॉग स्क्वॉड के द्वारा भी साक्ष्य संकलन किया गया है। परिजनों के शक के आधार पर उनके पड़ोस में रहने वाले गौरव प्रजापति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। सभी पक्षों की गंभीरता से जांच करके अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Tagsगाजियाबादगाजियाबाद न्यूज़गाजियाबाद पुलिसखेत में घायल मिली मासूमGhaziabadGhaziabad NewsGhaziabad PoliceInnocent child found injured in the field
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





