भारत

फ्लैट में गोह गुस गई, लोगों में मचा हड़कंप, चिल्लाना कर दिया शुरू

jantaserishta.com
27 May 2024 2:31 PM IST
फ्लैट में गोह गुस गई, लोगों में मचा हड़कंप, चिल्लाना कर दिया शुरू
x
देखें वीडियो.
लखनऊ: लखनऊ में एक अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर मगरमच्छ पहुंचने की खबर से हड़कंप गया. हालांकि, कुछ देर बाद पता चला कि यह मगरमच्छ नहीं बल्कि गोह जानवर था. इसे करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया. तब जाकर अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली.
दरअसल, पूरा मामला गोमतीनगर के विकल्प खंड-4 स्थित अपार्टमेंट का है. जहां आज सुबह दूसरी मंजिल पर बने एक फ्लैट में गोह (मॉनिटर लिजार्ड) देखा गया. गोह साइज में इतना बड़ा था कि वो मगरमच्छ जैसा लग रहा था. इसी के चलते लोग सहम गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई. फौरन वन विभाग की टीम को इसकी सूचना दी गई, जिसने इसे रेस्क्यू किया.
मिली जानकारी के मुताबिक, गोमती नगर के कठौता झील के पास स्थित 'यश अपार्टमेंट' की दूसरी मंजिल के फ्लैट में सुबह तकरीबन 9 बजे पायदान के ऊपर एक विशाल गोह देखा गया, जो उसी पर सो रहा था. घर के लोगों ने जब मंजर देखा तो डर के मारे नीचे भाग गए. उन्होंने उसका एक वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग और डायल 112 को दी. वन विभाग की टीम तत्परता दिखाते हुए यश अपार्टमेंट पहुंची और गोह को पकड़ने के लिए रेस्क्यू में जुट गई. वन विभाग के लोगों ने कुछ ही देरी में गोह को पकड़ लिया गया और उसे एक बोरे में डालकर अपने साथ ले गए.
घटना को लेकर वन विभाग के अधिकारी अंकित शुक्ला ने बताया कि गोह बहुत ही सीधा और आलसी होता है. इंसानों को देख कर वह खुद ही डर कर भागने लगता है. यह जहरीला नहीं होता है. इससे डरने की कोई आवश्यकता नहीं है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story