भारत

पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े बदमाश घायल

jantaserishta.com
21 Jan 2026 11:28 AM IST
पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े बदमाश घायल
x
चंडीगढ़: चंडीगढ़ में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच बुधवार सुबह मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच क्रॉस फायरिंग हुई, जिसमें एक गैंगस्टर को गोली लगने की सूचना है।
जानकारी के अनुसार, ये वही गैंगस्टर हैं जिन्होंने कुछ दिन पहले चंडीगढ़ के सेक्टर 32 में स्थित एक केमिस्ट की दुकान पर फायरिंग की थी। इस फायरिंग की घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी और उन्हें पकड़ने के लिए विशेष टीमें गठित की गई थीं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी एक टैक्सी नंबर की गाड़ी में सवार होकर इलाके में छिपे हुए हैं।
सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर 39 स्थित जीरा मंडी के पीछे पड़ते जंगलों को घेर लिया। इलाके में घेराबंदी की और जब पुलिस ने संदिग्ध गाड़ी को रोकने की कोशिश की, तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसके बाद दोनों ओर से क्रॉस फायरिंग हुई। इस दौरान एक गैंगस्टर को गोली लग गई, जिसे बाद में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत पर पुलिस नजर बनाए हुए है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ में शामिल गैंगस्टर कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं। यह गैंग पहले भी कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है और पुलिस की रडार पर लंबे समय से है। घायल गैंगस्टर से पूछताछ के बाद पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।
फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और अन्य फरार बदमाशों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, हालांकि पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story