भारत
जीत के बाद भावुक डी.के. शिवकुमार बोले, बीजेपी में शामिल होने के बजाय जेल जाना चुना
jantaserishta.com
13 May 2023 2:59 PM IST

x
फाइल फोटो
बेंगलुरु (आईएएनएस)| कांग्रेस के कर्नाटक अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार कनकपुरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के आर अशोक को 76,408 वोटों से हराकर भावुक हो गए। पत्रकारों को संबोधित करते हुए, शिवकुमार ने कहा कि बीजेपी ने एक साजिश रची थी और मुझे जेल जाने या बीजेपी में शामिल होने का विकल्प दिया था। मैंने जेल जाने का विकल्प चुना। सोनिया गांधी ने मुझसे तिहाड़ जेल में मुलाकात की, उन्होंने मुझ पर इतना विश्वास किया। शिवकुमार अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके और बोलते-बोलते रोने लगे। उन्होंने कहा, मैंने वादा किया था। मैंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से राज्य में जीत हासिल करने का अपना वादा निभाया है।
शिवकुमार ने कर्नाटक के मतदाताओं को कांग्रेस को बहुमत देने के लिए धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा, यह जीत पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के प्रयासों के कारण संभव हो पाई है। यह सफलता किसी एक व्यक्ति से नहीं मिली है। मैं विपक्ष के नेता सिद्धारमैया और अन्य को बधाई देता हूं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





