भारत

लाल किला और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तानी ग्रुप से आया ई-मेल

jantaserishta.com
23 Feb 2026 2:43 PM IST
लाल किला और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तानी ग्रुप से आया ई-मेल
x
मचा हड़कंप.
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब ऐतिहासिक धरोहर लाल किला और दिल्ली सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। यह धमकी एक खालिस्तानी ग्रुप के नाम से भेजी गई है।
बम से उड़ाने की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तत्काल सक्रिय हो गईं और दोनों परिसरों में व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। लाल किला परिसर को खाली कराया गया और अंदर-बाहर सघन चेकिंग शुरू की गई।
वहीं दिल्ली सचिवालय में मौजूद कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकलने के निर्देश दिए गए। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड भी जांच में जुट गए, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। दिल्ली पुलिस के अनुसार लाल किला और सचिवालय में तलाशी के दौरान कुछ नहीं मिला है। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए खाली करा दिया गया है। ईमेल कहां से आया है, इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। साइबर सेल की टीमें जांच में जुट गई हैं और सुरक्षा एजेंसी भी जांच कर रही है। हालात पर पूरी नजर रखी जा रही है।
अधिकारियों के अनुसार, साइबर सेल को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि यह किसी की शरारत है या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है। फिलहाल, कहीं से भी संदिग्ध वस्तु की बरामदगी नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता बरत रही हैं।
सोमवार सुबह भी राजधानी के दो प्रमुख स्कूलों, धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड स्थित एय फोर्स बाल भारती स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। ईमेल के जरिए मिली इस सूचना के बाद पुलिस और दिल्ली फायर सर्विस की टीम तुरंत स्कूल परिसरों में पहुंची और छात्रों व स्टाफ को सुरक्षित निकालकर तलाशी अभियान चलाया, हालांकि वहां से भी कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।
पिछले कुछ दिनों में राजधानी के कई शिक्षण संस्थानों को इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। हाल ही में द्वारका स्थित सीआरपीएफ पब्लिक स्कूल, सेंट थॉमस स्कूल और पश्चिम एन्क्लेव के डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल को भी ईमेल के जरिए बम की धमकी दी गई थी। जांच के बाद उन धमकियों को फर्जी करार दिया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null