भारत
एक परिवार की बुजुर्ग महिला और 17 वर्षीय लड़के की हत्या, डबल मर्डर से फैली सनसनी
jantaserishta.com
27 Jun 2025 4:31 PM IST

x
दोहरे हत्याकांड की वारदात सामने आई.
रांची: झारखंड के लोहरदगा शहर में शुक्रवार को दोहरे हत्याकांड की वारदात सामने आई। घर में सोई एक बुजुर्ग महिला और उनके 17 वर्षीय पोते की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेजा गया है।
वारदात शहर के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत भक्सो डूमर टोली की है। बताया गया कि शुक्रवार सुबह विनोद उरांव की मां 60 वर्षीय बरिया उरांव (दादी) और उनके पुत्र रितेश उरांव अलग-अलग कमरे में मृत पाए गए। रितेश उरांव की हत्या किसी धारदार हथियार से और बुजुर्ग महिला की हत्या गला दबाकर की गई है।
घरवालों के अनुसार, दोनों अलग-अलग कमरे में सोए थे और उनकी हत्या गुरुवार रात में की गई है। सबसे हैरत की बात यह है कि घर के दूसरे कमरों में परिवार के अन्य लोग सो रहे थे, लेकिन उन्हें रात में इसके बारे में कुछ पता नहीं चला। सुबह उठने पर दोनों के शवों को देखते ही घर-परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सदर थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर और पुलिस के अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर वारदात की तहकीकात की। हत्या के पीछे कौन लोग हैं और इसकी वजह क्या है, यह पता नहीं चल पाया है। हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद नहीं हुआ है। वारदात की जानकारी पूरे शहर में तेजी से फैली और मौके पर भारी भीड़ लग गई। पुलिस ने कई स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की।
लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी ने बताया है कि तहकीकात में हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। हमारी कोशिश है कि जल्द से जल्द इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा हो और हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





