भारत
बुजुर्ग ने बिस्तर पर लेटे-लेटे लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर की आत्महत्या
jantaserishta.com
23 July 2024 10:34 AM IST

x
मैसेज भेजने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में बीती देर रात एक बुजुर्ग ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विजयनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले विजय शुक्ला (65) ने सोमवार देर रात अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बुजुर्ग ने अपने बिस्तर पर लेटे-लेटे 12 बोर की राइफल से खुद को गोली मार ली।
यह घटना रात लगभग एक बजे की है। गोली लगते ही बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विजयनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की वजह का अभी पता नहीं चला है। विजय शुक्ला ने खुद को गोली मारने से पहले अपनी बेटी को मोबाइल पर एक मैसेज भी भेजा था। मैसेज भेजने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि विजय शुक्ला कुछ समय पहले एक सुरक्षा एजेंसी चलाते थे। उनकी पत्नी का लगभग छह साल पहले निधन हो चुका है। उनके दो बेटे और चार बेटियां हैं। बुजुर्ग विजय शुक्ला अपने एक बेटे के परिवार के साथ रहते थे। गोली की आवाज सुनने के बाद सभी उनके कमरे में पहुंचे। उनकी हालत बेहद गंभीर थी। हालांकि, तभी उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





