भारत
सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने के लिए रील बना रहे थे, मौके पर पहुंची पुलिस की टीम
jantaserishta.com
27 Aug 2025 10:18 AM IST

x
जानें पूरा मामला.
कैमूर: रील बनाने का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है. सोशल मीडिया पर फेमस होने की चाहत में युवा आए दिन खतरनाक हरकतें करते नजर आते हैं. कहीं लोग अपनी जान जोखिम में डालते हैं तो कहीं कानून तोड़ने से भी पीछे नहीं हटते. बिहार के कैमूर जिले में भी ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां दो युवकों ने रील बनाने के लिए अवैध हथियार का इस्तेमाल किया और पुलिस के हत्थे चढ़ गए.
मामला कुदरा थाना क्षेत्र के भभुआ रोड का है. यहां दो युवक देसी कट्टा लहराते हुए रील बना रहे थे. स्थानीय लोगों ने जब यह देखा तो उन्होंने सूचना पुलिस को दी. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया. तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी कट्टा और आठ जिंदा कारतूस बरामद किए गए.
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों की पहचान सोनहन थाना क्षेत्र के एकौनी गांव निवासी रितेश कुमार और अशफाक अंसारी के रूप में हुई है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इनके पास कट्टा कहां से आया.
भभुआ डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कुदरा थाना अंतर्गत सूचना मिली थी कि कुदरा भभुआ रोड पर हाथ में कट्टा लहराते हुए रील बनाई जा रही है. इसकी जांच के लिए थाना अध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे. इस दौरान दो आरोपियों के पास से देसी कट्टा और आठ जिंदा कारतूस बरामद हुए. कट्टा कहां से लाया गया, दोनों आरोपियों से इस पूरे मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





