भारत

युवती की हत्या कर लाश जलाने की कोशिश, पहाड़ पर मिला शव

jantaserishta.com
18 July 2024 4:37 PM IST
युवती की हत्या कर लाश जलाने की कोशिश, पहाड़ पर मिला शव
x
पूरे मामले का खुलासा हुआ।
दुमका: झारखंड के दुमका जिला अंतर्गत मसलिया थाना क्षेत्र के गुमरो पहाड़ पर गुरुवार को एक युवती का अधजला शव बरामद किया गया। शव की शिनाख्त हो गई है। युवती बिहार के बांका जिला अंतर्गत बौंसी थाना क्षेत्र की रहने वाली थी।
इस मामले में पुलिस ने मसलिया के एक युवक जयप्रकाश सिंह को गिरफ्तार किया है। अब तक की तफ्तीश में खुलासा हुआ है कि युवती के साथ जयप्रकाश सिंह का प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह शादी के लिए दबाव डाल रही थी, लेकिन जयप्रकाश इनकार कर रहा था। उसने युवती की हत्या कर शव जलाने की कोशिश की और उसे पहाड़ पर फेंक दिया।
बताया गया कि कुछ ग्रामीणों ने गुरुवार को पहाड़ पर युवती का अधजला शव देखकर पुलिस को सूचना दी। बाद में शव की शिनाख्त हुई तो पता चला कि वह मसलिया में अपने एक रिश्तेदार के घर आती थी और उसकी मित्रता जयप्रकाश सिंह से थी।
पुलिस ने जयप्रकाश सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। दुमका के एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि अब तक की जांच में हत्या के इस मामले के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। युवती के परिजनों के आने के बाद इस मामले में और जानकारी मिल सकती है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story