भारत
युवती को जबरदस्ती रंग लगाने की कोशिश, हुई छेड़खानी, चाकू से भी वार
jantaserishta.com
28 March 2024 10:32 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
आरोपी फरार.
दमोह: मध्य प्रदेश के दमोह में होली के दिन कुछ लड़कों ने एक युवती पर चाकू से अटैक कर दिया। आरोपियों ने लड़की के घरवालों को भी घायल कर दिया। दरअसल, आरोपी लड़के युवती को रंग लगाना चाहते थे। जब युवती ने इसके लिए इनकार किया तब वे उसपर अटैक कर दिए। वह युवती से छेड़खानी कर रहे थे। युवती ने जब इसका विरोध किया और अपने परिवार के लोगों को बुलाया तब आरोपियों ने सभी को घायल कर दिया। इस घटना में युवती की मां, भाभी और भाई जख्मी हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, लड़की और आरोपियों के परिवार के बीच विवाद चल रहा है। लड़की पर चाकू से अटैक करने के बाद आरोपी फरार हो गए। कोतवाली पुलिस ने घायलों के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों में केवल दो- अमन और करण के नाम सामने आए हैं, बाकी अज्ञात हैं। सभी घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनका इलाज चल रहा है। लड़की के घरवालों पर 7 लड़कों ने हमला बोला था।
यह दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र के मानस भवन के पीछे कैदों की तलैया किनारे की घटना है। सात लड़के एक युवती के घर गए और उसे जबरदस्ती रंग लगाने लगे। अमन नाम का लड़का युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब युवती ने इसका विरोध किया तब आरोपियों ने उसे चाकू से गोद दिया। उसे बचाने आए परिवार के अन्य लोगों पर भी हमला कर दिया गया।
घायल युवती ने बताया कि आरोपियों का उनके परिवार से विवाद चल रहा है। होली के दिन आरोपी उसे रंग लगाने आए। उसके मना करने पर भी वे उसे रंग लगाने लगे और छेड़खानी करने लगे। जब युवती ने अपनी भाभी को बुलाया तो आरोपियों ने उन पर भी अटैक कर दिया। इसके बाद वे उसकी मां के साथ भी मारपीट करने लगे। युवती ने आगे बताया कि आरोपियों ने उसके भाइयों को भी घायल कर दिया। सभी लोगों के साथ मारपीट करने के बाद आरोपी वहां से गायब हो गए।
मामले में कोतवाली पुलिस ने बताया कि मंगलवार देर शाम रंग लगाने को लेकर विवाद की सूचना मिली थी। जिस पर टीम मौके पर पहुंची और परिवारजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। जैसा कि परिवार ने दो लोगों के नाम बताए थे उस आधार पर नामजद शिकायत दर्ज की गई है और अन्य अभी अज्ञात हैं। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





