भारत

US उपराष्ट्रपति के घर पर हमला, खिड़कियां टूटीं, सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप

jantaserishta.com
5 Jan 2026 5:37 PM IST
US उपराष्ट्रपति के घर पर हमला, खिड़कियां टूटीं, सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप
x

नई दिल्ली: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के ओहायो स्थिति आवास पर हमले की खबर है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक एक शख्स अचानक उनके घर में दाखिल हो गया और तोड़फोड़ करने लगा। हालांकि उस वक्त वेंस वहां मौजूद नहीं थे। संदिग्ध को तुरंत हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।

शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक वेंस के घर की खिड़कियां टूट गई हैं। जांच एजेंसियां पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि आखिर हमलावर ने किस मकसद से यह अटैक किया। क्या वह जेडी वेंस को या फिर उनके परिवार के किसी सदस्य को निशाना बनाना चाहता था? जेडी वेंस का यह घर वॉशिंगटन डीसी के बाहरी इलाके में है। पुलिस का कहना है कि रात में करीब 12 बजे एक शख्स को उनके आवास की ओर से भागते देखा गया। रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा सकता है कि वेनेजुएला पर अमेरिका के हमले और राष्ट्रपति मादुरो को पकड़ने की वजह से भी इस तरह का हमला हो सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null