भारत

मेरे घर पर कोई हमलावर घुस आया और उसने हमला किया: दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष

jantaserishta.com
17 Oct 2022 11:47 AM IST
मेरे घर पर कोई हमलावर घुस आया और उसने हमला किया: दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के घर पर हमला हुआ है. इतना ही नहीं इस दौरान उनके घर पर खड़ी कारों में भी तोड़फोड़ की गई. स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर खुद ये जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उनके घर पर कोई हमलावर घुस आया और उसने हमला किया. मालीवाल के मुताबिक, हमलावर ने उनकी और उनकी मांग की गाड़ी को भी बुरी तरह से तोड़ दिया गया. उधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में महिला सुरक्षा को लेकर उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर निशाना साधा.
स्वाति मालीवाल के घर पर हमला ऐसे वक्त पर हुआ, जब एक दिन पहले ही दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उपराज्यपाल को चिट्ठी लिखकर कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए थे. रविवार को एलजी वीके सक्सेना के नाम लिखी चिट्ठी में सिसोदिया ने कहा था कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था बहुत खराब है. दिल्ली इस समय अपराधियों की राजधानी बन गई है.
स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा कि हमलावर ने घर में घुसने की कोशिश की. लेकिन अच्छी बात थी कि मैं और मेरी मां दोनों ही घर पर नहीं थे. नहीं तो पता नहीं क्या होता. मालीवाल ने कहा कि कुछ भी कर लो, मैं डरने वाली नहीं हूं. दिल्ली पुलिस को इस मामले की शिकायत करूंगी.
उधर, इस मामले में अरविंद केजरीवाल ने एलजी विनय सक्सेना पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में दिल्ली में कानून व्यवस्था का बहुत बुरा हाल हो गया है. यहां तक कि दिल्ली महिला आयोग कि अध्यक्ष भी सुरक्षित नहीं है. खुले आम कत्ल हो रहे हैं. उम्मीद करता हूं कि LG साहिब थोड़ा समय कानून व्यवस्था को ठीक करने के लिए भी देंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story