भारत
Amul Milk: अमूल दूध हुआ महंगा, मायूस दिखी जनता, कहा- महंगाई पर कंट्रोल करे सरकार
jantaserishta.com
3 Jun 2024 10:39 AM IST

x
चुनाव के नतीजों से पहले अमूल ने आम आदमी को झटका दिया है।
Amul Milk नई दिल्ली: चुनाव के नतीजों से पहले अमूल ने आम आदमी को झटका दिया है। अमूल ब्रांड के तहत मिल्क प्रोडक्ट्स की बिक्री करने वाले गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (जीसीएमएमएफ) ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाने की घोषणा की है। अमूल की ओर से बढ़ाई गई कीमतों का असर सीधा आम आदमी की जेब पर देखने को मिलेगा। देशभर में अमूल दूध के दाम बढ़ा दिए गए हैं।
आधा लीटर के पैकेट पर 1 रुपए बढ़ाया गया है। जबकि गाय के दूध पर 1 रुपए प्रति लीटर बढ़ाया गया है, आधा किलो पर भी एक रुपया और 1 किलो पर भी 1 रुपये लीटर के दाम की बढ़ोतरी की गई है। जब सुबह-सुबह ग्राहक दूध लेने के लिए दुकान पर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि आज से अमूल दूध महंगा हो गया है। दामों में बढ़ोतरी की गई है। इसके चलते ग्राहकों के चेहरे पर मायूसी देखी गई। ग्राहकों का कहना है कि जब वह दूध खरीदने के लिए पहुंचे तो उन्हें पता चला कि प्रति लीटर दाम बढ़ गया है।
दिल्ली के पुष्प विहार में एक ग्राहक ने कहा, ''मैं रोजाना 3 लीटर गाय का दूध लेकर जाता हूं, जिसके मैं 168 रुपए देता हूं, लेकिन आज मुझे 171 रुपए यानी 3 रुपए ज्यादा देने पड़े। ये रोजमर्रा की जरूरत वाली चीज है, जिससे समझौता नहीं कर सकते। चुनाव के बाद चीजों की कीमत बढ़ना हैरान करने वाला है। मेरी सरकार से उम्मीद है कि जो भी नई सरकार बने, वह महंगाई पर थोड़ा कंट्रोल करे।''
वहीं, कोल्ड कॉफी की दुकान चलाने वाले एक मालिक ने कहा कि दूध के महंगा होने के चलते उनके बजट पर भी असर पड़ा है, जिसके चलते वह अपनी दुकान की कोल्ड कॉफी के दाम बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं।
हालांकि, मदर डेयरी ने अभी तक दूध के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की हैं। अमूल का कहना है कि लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। इसके अलावा अन्य सामानों पर भी महंगाई की मार है। अचानक से चुनाव के बीच में दूध के दाम नहीं बढ़ा सकते, लेकिन जैसे ही चुनाव खत्म हुए हमने दूध के दाम बढ़ा दिए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





