भारत
चुनाव नहीं कराने पर एएमयू के छात्रों ने दी आंदोलन की धमकी
jantaserishta.com
13 Oct 2022 11:12 AM IST

x
अलीगढ़ (आईएएनएस)| अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के छात्रों ने छात्र संघ चुनाव की तारीखों की तुरंत घोषणा नहीं करने पर व्यापक आंदोलन करने की धमकी दी है।
एएमयू में 2018 के बाद से चुनाव नहीं हुए हैं। छात्र नेता जनीब हसन ने कहा कि कुलपति चुनाव नहीं कराकर छात्रों के अधिकारों का हनन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, "चुनाव हुए चार साल हो चुके हैं। हमने कुछ नहीं कहा क्योंकि बीच में महामारी थी लेकिन अब हम चुनाव कराने में किसी भी तरह की देरी को स्वीकार नहीं करेंगे।"
एएमयू के प्रॉक्टर वसीम अली ने कहा, "चुनाव कराने में देरी कोविड-19 महामारी के कारण हुई थी। अब जब स्थिति में सुधार हुआ है, तो चीजें धीरे-धीरे पटरी पर आ रही हैं। छात्र संघ चुनाव जल्द ही होंगे।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





