भारत

पाकिस्तान से जुड़े हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 15 आधुनिक पिस्तौल बरामद

jantaserishta.com
31 Oct 2025 5:25 PM IST
पाकिस्तान से जुड़े हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 15 आधुनिक पिस्तौल बरामद
x
खुफिया जानकारी के आधार पर बड़ी कार्रवाई.
अमृतसर: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक खुफिया जानकारी के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से जुड़े हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस अभियान में पुलिस ने एक नाबालिग समेत 7 आरोपियों पर कार्रवाई की, जिनमें शमशेर सिंह उर्फ सीमा, अमनदीप सिंह उर्फ बॉबी, बलविंदर सिंह उर्फ काका, गुरदेव सिंह, करणप्रीत सिंह, हरमन सिंह और एक नाबालिग शामिल हैं। सभी अमृतसर के निवासी हैं।
पुलिस ने इनसे 15 अत्याधुनिक पिस्तौलें बरामद की हैं, जिनमें 9 ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल और 6 .30 बोर की पिस्तौल शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से सीमा पार से अवैध हथियारों की तस्करी कर पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई कर रहा था।
डीजीपी पंजाब पुलिस ने इस बात की जानकारी आधिकारिक 'एक्स' पोस्ट के जरिए दी है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान स्थित एक हैंडलर के संपर्क में थे। यह हैंडलर उन्हें आधुनिक हथियारों की आपूर्ति करवाता था, जिन्हें यह गिरोह आगे राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बेचने और आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल के लिए पहुंचाता था।
इस मामले में पुलिस स्टेशन कैंट, अमृतसर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस की जांच टीम अब इस नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज को उजागर करने में जुटी हुई है। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर ने बताया कि यह कार्रवाई पूरी तरह इंटेलिजेंस-आधारित ऑपरेशन थी, जिसमें पुलिस की टीमों ने सटीक योजना बनाकर छापेमारी की और गिरोह के सभी सक्रिय सदस्यों को पकड़ लिया।
पंजाब पुलिस ने कहा कि वह ऐसे क्रॉस-बॉर्डर हथियार तस्करी नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस का लक्ष्य राज्य में अवैध हथियारों के प्रसार और संगठित अपराध पर पूरी तरह रोक लगाना है।
डीजीपी पंजाब पुलिस ने कहा कि यह ऑपरेशन हमारे सुरक्षा तंत्र की सतर्कता और दक्षता का उदाहरण है। हमारी टीमें सीमा पार से हो रही हर अवैध गतिविधि पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। पंजाब पुलिस किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story