भारत
अमृतपाल सिंह के 4 सहयोगियों को असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजा गया
jantaserishta.com
19 March 2023 4:27 PM IST

x
फाइल फोटो
गुवाहाटी (आईएएनएस)| खालिस्तानी समर्थक और सिख कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह के चार सहयोगियों को सुरक्षा कारणों के चलते रविवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में लाया गया। उन्हें डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में रखा गया है। पंजाब पुलिस के एक एसपी रैंक के अधिकारी पुलिस अधीक्षक तेजबीर सिंह हुंदल ने गिरफ्तार किए गए चार लोगों को असम शिफ्ट करने के लिए टीम का नेतृत्व किया।
हालांकि न तो पंजाब पुलिस की टीम और न ही असम पुलिस के किसी अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।
डिब्रूगढ़ के पुलिस अधीक्षक श्वेतांक मिश्रा ने कहा, चार गिरफ्तार लोगों को यहां लाया गया है। हम आगे की जानकारी बाद में देंगे।
चारों लोगों की पहचान अभी अज्ञात है।
इस बीच, डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एक पुलिस सूत्र ने कहा कि गिरफ्तार किए गए चारों लोगों से शाम को पंजाब और असम पुलिस की एक संयुक्त टीम लंबी पूछताछ कर सकती है।
Tagsअमृतपाल सिंहअसमडिब्रूगढ़ जेलपंजाबपंजाब पुलिसAmritpal SinghAssamDibrugarh JailPunjabPunjab Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





