भारत

Amritpal Singh: डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह लोकसभा चुनाव में आजमाएगा अपनी किस्मत

jantaserishta.com
27 April 2024 4:18 PM IST
Amritpal Singh: डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह लोकसभा चुनाव में आजमाएगा अपनी किस्मत
x
डिब्रूगढ़: असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के लोकसभा चुनाव लड़ने पर सस्पेंस अब खत्म हो गया है। उनके वकील और पूर्व सांसद राजदेव सिंह ने अमृतपाल सिंह के चुनाव लड़ने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।
उन्होंने कहा, “पहले भी जेल में बंद कई लोग चुनाव लड़ चुके हैं। अमृतपाल खड़ूर साहब से चुनाव लड़ेगा। वह किसी दल से नहीं, बल्कि निर्दलीय चुनाव लड़ेगा। सभी धर्मों के लोग उनका अपार समर्थन करेंगे। निसंदेह, अमृतपाल चुनाव में जीत हासिल करेंगे।”
उन्होंने आगे कहा, “पंजाब सरकार ने अमृतपाल के खिलाफ एनएसए लगाया था। इसका वह लोकसभा चुनाव में जीत हासिल कर माकूल जवाब देंगे।” गौरतलब है कि गत वर्ष अमृतपाल ने खालिस्तानी आंदोलन को लेकर बड़ी मुहिम छेड़ी थी। विदेशी भूमि पर कई लोगों ने खुलकर अमृतपाल का सपोर्ट किया था।
इसके बाद हरकत में आई पुलिस और जांच एजेंसी ने उसे कई दिनों की तलाशी के बाद असम से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उस पर लगे गंभीर आरोपों को ध्यान में रखते हुए उसके खिलाफ रासुका (एनएसए) भी लगाई गई थी। अमृतपाल की गिरफ्तारी को पंजाब पुलिस ने अपने लिए बड़ी सफलता के रूप में रेखांकित किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story