भारत

अमृतपाल मामला: पंजाब पहुंची NIA की टीम, टेकओवर कर सकती है केस

jantaserishta.com
21 March 2023 3:54 PM IST
अमृतपाल मामला: पंजाब पहुंची NIA की टीम, टेकओवर कर सकती है केस
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| स्वयंभू सिख उपदेशक और 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह लगातार पुलिस से बच रहा है, ऐसे में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) मंगलवार को इस मामले की जांच अपने हाथ में ले सकती है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। एनआईए की एक टीम पंजाब पहुंच चुकी है और पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर रही है।
अब इस बात की प्रबल संभावना है कि मंगलवार को एनआईए इस मामले को अपने हाथ में ले सकती है। सूत्रों ने बताया कि एनआईए मामले से जुड़े ब्योरे और दस्तावेज मांग रही है।
फिलहाल, कई एजेंसियां इस मामले को देख रही हैं।
सूत्रों ने कहा, ऐसी संभावनाएं हैं कि एनआईए मामले को अपने हाथ में ले सकती है। पाकिस्तान के आईएसआई से जुड़े आतंकी लिंक के कारण गृह मंत्रालय मामले को स्थानांतरित करने का फैसला कर सकता है।
अमृतपाल फिलहाल फरार है और कहा जा रहा है कि वह विदेश भाग गया होगा। मंगलवार को चौथा दिन है, जब एजेंसियां उसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल रहा है।
अमृतपाल के परिजनों ने हरियाणा और पंजाब उच्च न्यायालय के समक्ष बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका भी दायर की है। उसके परिवार ने आरोप लगाया है कि वह पंजाब पुलिस की हिरासत में है और मुठभेड़ में मारा जा सकता है।
फिलहाल इस मामले में एनआईए ने कोई बात नहीं कही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story