भारत
मध्य प्रदेश में लाडली बहनों के खातों में 10 जून को दी जाएगी राशि
jantaserishta.com
4 Jun 2023 1:00 PM IST

x
फाइल फोटो
भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना के तहत 10 जून को महिलाओं के खातों में सिंगल क्लिक के जरिए एक-एक हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों के साथ वर्चुअली बैठक करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में 10 जून को राज्य स्तरीय कार्यक्रम पूरी गरिमा के साथ हो। इस दिन बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से एक-एक हजार रूपए की राशि अंतरित की जाएगी। यह बहनों का जीवन बदलने वाली योजना है। योजना का शुभारंभ संस्कारधानी जबलपुर से होगा।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि योजना में एक करोड़ 25 लाख छह हजार 186 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 26 हजार 959 आवेदन अपात्र पाए गए हैं। स्वीकृति-पत्रों का वितरण सात जून तक किया जायेगा। साथ ही प्रदेश में आठ जून को विशेष ग्राम सभाएं होगी।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जन-प्रतिनिधियों द्वारा 30 प्रतिशत स्वीकृति-पत्र लाडली बहनों के घर वितरित कर दिए गए हैं। शेष स्वीकृति-पत्रों का वितरण शीघ्र कर दिया जाएगा।
बताया गया कि राज्य स्तरीय र्कायक्रम में जिले के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी होगा। लाडली बहनों द्वारा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी जायेगी। बहनों द्वारा मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया जाएगा। विशिष्ट कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी। कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए जिले में पिंक साइकिल रैली, चित्रकला प्रतियोगिता, चलचित्र, नाटक आदि गतिविधियां भी होंगी।
Tagsमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश न्यूज़राशिलाडली बहना योजनाMadhya PradeshMadhya Pradesh NewsRashiLadli Bahna Yojana
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





