भारत
बिग ब्रेकिंग: प्लांट में अमोनिया गैस लीक, जान बचाने के लिए भागे लोग
jantaserishta.com
21 Nov 2022 6:10 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
मचा हड़कंप।
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के नरेन्द्रपुर में एक कंपनी के प्लांट में अमोनिया गैस लीक होने का मामला सामने आया है. गैस लीक होने से प्लांट में अफरा-तफरी मच गई. लोग यहां वहां भागने लगे. शुरुआती जानकारी के मुताबिक गैस लीक होने से 2 लोगों की हालत गंभीर हो गई है. बताया जा रहा है कि पेप्सी कंपनी के प्लांट में गैस लीक हुई है.
जानकारी के मुताबिक ये घटना शाम के वक्त हुई है. गैस लीक होने से प्लांट और आस पास के इलाक़े में अफ़रातफ़री मच गई. इसकी सूचना उच्चाधिकारियों के साथ ही फायर ब्रिगेड को दी गई. सूचना मिलने पर दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. इसके साथ ही एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





