भारत

कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस लीक होने से आसपास मचा हड़कंप

Nilmani Pal
5 Jun 2026 6:42 AM IST
कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस लीक होने से आसपास मचा हड़कंप
x
ब्रेकिंग

बिहार। सारण जिले के छपरा स्थित हेमनगर इलाके में एक कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस के रिसाव की सूचना मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. गैस की तेज गंध फैलते ही आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया और कई लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और अग्निशमन विभाग की टीमें तुरंत हरकत में आ गईं. सारण के एसडीएम (SDM) नितेश कुमार और क्षेत्रीय अग्निशमन अधिकारी सूरज कुमार दलबल के साथ खुद घटनास्थल पर पहुंचे.

कई परिवार देर रात तक खुले स्थानों में रहने को मजबूर रहे. लोगों ने आशंका जताई कि कोल्ड स्टोरेज के किसी उपकरण या गैस आधारित मशीन में तकनीकी खराबी के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई होगी. घटना के समय कोल्ड स्टोरेज परिसर में कोई जिम्मेदार कर्मी मौजूद नहीं होने की बात भी सामने आई. इससे स्थानीय लोगों की चिंता और बढ़ गई. सूचना मिलने के बाद कोल्ड स्टोरेज के बाहर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और स्थिति को लेकर चर्चा करते रहे. लोगों ने तत्काल प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की.

इस संबंध में पूछे जाने पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस की गश्ती टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया है.

Next Story