भारत

कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस का रिसाव, मची अफरातफरी

jantaserishta.com
21 April 2023 1:38 PM IST
कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस का रिसाव, मची अफरातफरी
x
कुछ लोग बेहोश भी हो गए।
मोतिहारी (आईएएनएस)| बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के छतौनी थाना क्षेत्र में एक कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस के अचानक रिसाव होने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार की देर रात छोटा बरियारपुर स्थित कोल्ड स्टोर से अमोनिया गैस लीक होन लगी। लोग अपने-अपने घरों से परिजनों को लेकर निकलने लगे और कचहरी के तरफ पैदल ही भागने लगे। कुछ लोग बेहोश भी हो गए।
जानकारी मिलने पर क्षेत्र के अंचल पदाधिकारी के साथ छतौनी थाना पुलिस भी पहुंची। बताया जाता है कि इसी बीच कोल्ड स्टोर के दो कर्मियों ने हिम्मत दिखाई और अमोनिया गैस के रिसाव को किसी तरह बंद करने में सफलता पाई।
लोगों के मुताबिक, छोटा बरियारपुर में एनएच किनारे स्थित आरबी कोल्ड स्टोरेज प्रा. लिमिटेड में अचानक तेज आवाज के साथ अमोनिया गैस पाइप का गैस किट फट गया। आवाज सुन कर वहां काम करने वाले मजदूर भाग खड़े हुए।
आवाज के साथ ही कोल्ड स्टोर के पाइप से गैस का रिसाव होने लगा। गैस आस-पास के इलाकों में फैलने लगी, जिससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ के साथ आंखों में जलन होने लगी।
अंचलाधिकारी पिंटू कुमार ने बताया कि दो घंटे के बाद स्थिति सामान्य हो गई। सभी लोग अपने-अपने घर वापस आ गए हैं। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
इधर, ग्रामीणों की शिकायत है कि कोल्ड स्टोरेज में सुरक्षा के कोई उपाय नहीं है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story