भारत

देखें प्रत्येक 2 घंटे की LIVE बुलेटिन: कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस रिसाव से मचा हड़कंप, SDRF टीम मौके पर

jantaserishta.com
18 March 2022 4:05 PM IST
देखें प्रत्येक 2 घंटे की LIVE बुलेटिन: कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस रिसाव से मचा हड़कंप, SDRF टीम मौके पर
x
सूचना के बाद एसडीआरएफ की दो टीम राहत व बचाव कार्य के लिए मौके पर रवाना हुई।

पटना: राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के भिखना पहाड़ी में होलिका दहन की रात एक कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस रिसाव से अफरातफरी मच गई। समय रहते एसडीआरएफ की टीम ने रिसाव बंद कर दिया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना गुरुवार की देर रात करीब 1:15 बजे की है।

जिला कंट्रोल रूम और सिटी मजिस्ट्रेट की तरफ सेएसडीआरएफ को सूचना मिली कि किसान कोल्ड स्टोरेज भिखना पहाड़ी (खान GS कोचिंग सेंटर के पास) पटना मे अमोनिया गैस का रिसाव हो रहा है।
कोल्ड स्टोरेज और दुग्ध शीतकरण केंद्र में अमोनिया गैस का प्रयोग ठंडा करने के लिए किया जाता है। इसकी गंध से लोगों को बेचैनी, चक्कर और उल्टी जैसी समस्या होने की संभावना बनी रहती है। अधिक मात्रा में गैस के प्रभाव से जान भी जा सकती है। सूचना के बाद एसडीआरएफ की दो टीम राहत व बचाव कार्य के लिए मौके पर रवाना हुई।
पहली टीम में सचिवालय से एसडीआरएफ के एसआई शिव शंकर और 5 बचावकर्मी और दूसरे दल में गायघाट से एसडीआरएफ के एसआई किशोर यादव के साथ 5 कर्मी दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। किट पहनकर बचाव कार्य शुरू किया। थोड़ी देर में वहां मौजूद मिस्त्री की मदद से गैस के स्टोरेज (बुलेट) के वॉल्व को बंद करने में टीम ने सफलता पाई।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story