भारत

एमिटी के बीटेक छात्र ने हॉस्टल में फंदा लगा कर दी जान, फोन जब्त, पुलिस जांच में जुटी

jantaserishta.com
30 March 2024 1:19 PM IST
एमिटी के बीटेक छात्र ने हॉस्टल में फंदा लगा कर दी जान, फोन जब्त, पुलिस जांच में जुटी
x

सांकेतिक तस्वीर

सुसाइड नोट नहीं मिला है।
नोएडा: नोएडा में एमिटी यूनिवर्सिटी में बीटेक सेकंड ईयर के एक छात्र ने अपने हॉस्टल में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
छात्र के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने उसका फोन जब्त कर लिया है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर आत्महत्या के पीछे की क्या वजह है। युवक नोएडा के सेक्टर-126 एमिटी यूनिवर्सिटी में एअरस्पेस टेक्नोलॉजी में बीटेक सेकेंड ईयर का स्टूडेंट था। मृतक के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर परिजनों को जानकारी दी है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। साथ ही हॉस्टल के कमरे को सील कर दिया है।
पुलिस ने बताया कि रितम वर्मन नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी में पढ़ रहा था। यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में कमरे में अकेले रहता था। शुक्रवार रात को उसने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रितम मूल रूप से अहमदाबाद गुजरात का रहने वाला था।
पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। उसके मोबाइल फोन की सीडीआर और अन्य रिकार्ड को खंगाला जा रहा है ताकि आत्महत्या करने की वजह का पता चल सके। बताया गया कि रितम कुछ दिनों से किसी बात को लेकर परेशान था। उसका आई कार्ड और अन्य कॉलेज के दस्तावेज कॉलेज प्रशासन के पास है। फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस उसके दोस्तों से पूछताछ कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story