भारत

छात्र ने कार से ट्रैफिक कॉन्स्टेबल को कुचलने का किया प्रयास, ऐसे बची जान

jantaserishta.com
8 Feb 2023 2:38 PM IST
छात्र ने कार से ट्रैफिक कॉन्स्टेबल को कुचलने का किया प्रयास, ऐसे बची जान
x
बीए कर रहा है.
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा के सेक्टर-125 एमिटी यूनिवर्सिटी के सामने एक काली फिल्म चढ़ी लाल रंग की कार ने ट्रैफिक कांस्टेबल को कुचलने का प्रयास किया। कॉन्स्टेबल ने कूदकर अपनी जान बचाई। उसको चोट भी लगी है। मौके से कार चालक फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान कुनाल के रूप में हुई है जो दिल्ली का रहने वाला है। वह एमिटी से बीए कर रहा है।
मंगलवार को ट्रैफिक कॉन्स्टेबल आलोक तोमर एमिटी यूनिवर्सिटी के आसपास की ट्रैफिक को संभालने के लिए सड़क किनारे से गाड़ी हटाने का अभियान चला रहे थे। इसी दौरान वहां से निकल रही काली फिल्म लगी कार को आलोक तोमर ने रुकने का इशारा किया।
कुनाल ने कार रोकने की बजाय उसकी स्पीड बढ़ाते हुए कॉन्स्टेबल को कुचलने का प्रयास किया। कॉन्स्टेबल ने दूसरी ओर कूदकर अपनी जान बचाई।
सर्विलांस पर गाड़ी नंबर की जानकारी दी गई। इसके बाद थाना सेक्टर-126 पुलिस ने घेराबंदी कर कार को आगे रोक लिया।
कॉन्स्टेबल आलोक तोमर की शिकायत पर कार चालक कुनाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए। उसे गिरफ्तार किया और कार जब्त कर ली गई है।
बता दें काफी दिनों से एमिटी यूनिवर्सिटी के पास ट्रैफिक को स्मूद कराने के लिए अभियान चल रहा है। यहां एमिटी में पढ़ने वाले छात्र सड़क किनारे कार खड़ी कर देते हैं जिससे यहां हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story