भारत

अमिताभ बच्चन ने शेयर किया KBC का नया प्रोमो वीडियो, जल्द दस्तक देगा शो

jantaserishta.com
4 Aug 2021 7:56 AM IST
अमिताभ बच्चन ने शेयर किया KBC का नया प्रोमो वीडियो, जल्द दस्तक देगा शो
x
देखे वीडियो

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा नाम हैं जो बड़े पर्दे पर आएं या फिर छोटे पर्दे पर, धमाल मचना तो तय ही रहता है. अब बिग बी फिर से अपने पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति का नया सीजन लेकर आ रहे हैं. इसके प्रोमो वीडियोज भी आने शुरू हो गए हैं. हाल ही में अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें गांव के एक युवक की कहानी बताई गई है कि किस तरह से वो केबीसी के लिए अपनी दावेदारा पेश करने के लिए खूब मेहनत करता है. हालांकि अभी इस प्रोमो वीडियो का सिर्फ आधा हिस्सा ही दिखाया गया है.




केबीसी का नया प्रोमो वीडियो
अमिताभ बच्चन द्वारा शेयर किया गया वीडियो ढाई मिनट का है. इसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक डिब्बा नाम का शख्स केबीसी में पार्टिसिपेट करने के लिए उत्सुक है और गांव वाले इसमें उसकी मदद भी कर रहे हैं. वो अपने काम और पढ़ाई के बीच सामंजस्य बनाने की कोशिश कर रहा है. सभी उसकी मदद कर रहे हैं उससे सवाल पूछ रहे हैं उसका ज्ञान जानने की उसे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं. सभी को उससे काफी उम्मीदें हैं.
अब वक्त असली नाम सबको बताने का
मगर जब वो अवसर आता है जब शख्स गेम खेल रहा होता है तो वो सही जवाब नहीं बता पाता. इसके बाद एक-एक कर लोगों की उम्मीदें शख्स से टूट जाती हैं और सभी को लगता है कि शख्स से ये ना हो पाएगा. कुछ लोग तो उसे खरी-खोटी भी सुना देते हैं. मगर उसी समय उस शख्स का लड़का अपने पापा का हौसला बढ़ाता है और कहता है कि अब वक्त आ गया है कि वो दुनिया भर में डिब्बा नाम से ना पहचाना जाए बल्कि लोग उसका असली नाम जानें. बता दें कि इसके पहले भी एक वीडियो जारी किया गया था जिसे फैंस ने पसंद किया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story