भारत
अमित यादव नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष बने, पदभार संभाला
jantaserishta.com
26 Oct 2022 4:04 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नई दिल्ली नगर पालिका परिषद का नया अध्यक्ष अमित यादव को नियुक्त किया है। अमित यादव 1991 बैच के आईएएस अधिकारी है। नए अध्यक्ष ने अपना पदभार भी ग्रहण कर लिया है।
गृह मंत्रालय ने मंगलवार को एक अधिसूचना जारी कर 1991 बैच के अधिकारी अमित यादव को नई दिल्ली नगर पालिका परिषद का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। अमित यादव इससे पहले भारत सरकार के वाणिज्य विभाग, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय भारत सरकार में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यरत थे।
अमित यादव भूपिंदर सिंह भल्ला का स्थान लेंगे, जिनका तबादला सचिव के रूप में भारत सरकार के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में हो गया है। जानकारी के मुताबिक अमित यादव ने विज्ञान में स्नातक - बी.एससी. (रसायन विज्ञान) और उसके बाद एलएलबी और एमबीए किया हुआ है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





