भारत
अमित शाह का झारखंड दौरा शनिवार को, विजय संकल्प रैली से करेंगे चुनावी शंखनाद
jantaserishta.com
3 Feb 2023 4:12 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 4 फरवरी को झारखंड के देवघर जा रहे हैं। अपने दौरे के क्रम में वह झारखंड के लोगों को तोहफा देंगे। शाह वहां कई कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। भाजपा की ओर से कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि झारखंड में अमित शाह विजय संकल्प रैली के तहत मिशन 2024 का शंखनाद करेंगे। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को झारखंड के देवघर में पहुंचने वाले हैं, जहां वो कई सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। शाह शनिवार को 12 बजे अपने दौरे की शुरूआत बाबा बैद्यनाथ मंदिर में दर्शन एवं पूजन करके करेंगे। इसके बाद डेढ़ बजे इफको नैनो यूरिया प्लांट का शिलान्यास करेंगे। वहीं दोपहर 2 बजे विजय संकल्प रैली को संबोधित कर चुनाव अभियान की शुरूआत करेंगे।
जानकारी के मुताबिक शाम 4 बजे अमित शाह रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ के शताब्दी समारोह में भी शामिल होंगे। झारखंड में एक महीने में अमित शाह की यह दूसरी यात्रा है। पहली यात्रा महीने भर पहले यानी 7 जनवरी को हुई थी, जब चाईबासा में उन्होंने एक जनसभा की थी।
गौरतलब है कि झारखंड में 2019 में भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता गंवाई थी। विधानसभा चुनाव में संताल परगना में भी बीजेपी को नुकसान हुआ था। झारखंड में विधानसभा की 81 और लोकसभा की कुल 14 सीटें हैं।
Tagsकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाहअमित शाहझारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड बीजेपीबीजेपीUnion Home Minister Amit ShahAmit ShahJharkhandJharkhand NewsJharkhand BJPBJP
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





