भारत

अमित शाह का आज छिंदवाड़ा दौरा, गर्माएगा सियासी माहौल

jantaserishta.com
25 March 2023 9:31 AM IST
अमित शाह का आज छिंदवाड़ा दौरा, गर्माएगा सियासी माहौल
x

फाइल फोटो

छिंदवाड़ा (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में इसी साल होने वाले चुनाव के लिए सियासी चौसर पर जमावट जारी है, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के शनिवार को होने वाले छिंदवाड़ा प्रवास को सियासी लिहाज से खास माना जा रहा है। उनके इस प्रवास के बाद राज्य की सियासत में गर्माहट आना तय है।
भाजपा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 25 मार्च को छिंदवाड़ा प्रवास पर रहेंगे। शाह दोपहर 2.10 बजे छिंदवाडा के ग्राम पंचायत आंचलकुंड तहसील हर्रई पहुंचेंगे। आंचलकुंड दादा दरबार में पूजन अर्चन करेंगे। दोपहर 3.10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा पुलिस ग्राउंड पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4.25 बजे लालबाग रोड स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल होंगे। शाह शाम 5.30 बजे छिंदवाडा से नागपुर रवाना होंगे।
छिंदवाड़ा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के गढ़ के तौर पर पहचाना जाता है, यहां से सांसद नकुलनाथ हैं और संसदीय क्षेत्र की सात विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। यह क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य है और भाजपा की कोशिश आदिवासी वोट बैंक पर पकड़ को मजबूत करने की है। यही कारण है कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी आदिवासियों को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह राज्य के विभिन्न इलाकों का दौरा कर आदिवासी वर्ग के बीच पहुंचकर कई सौगातें दे चुके हैं। अब चुनावी साल में गृहमंत्री का दौरा हो रहा है, जो आगामी समय की रणनीति का संदेश तो देगा ही, साथ में राज्य के सियासी माहौल को भी गर्माने वाला होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story