भारत

अमित शाह का दो दिवसीय गुजरात दौरा, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

jantaserishta.com
16 March 2023 12:44 PM IST
अमित शाह का दो दिवसीय गुजरात दौरा, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण
x

फाइल फोटो 

नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 18-19 मार्च को गुजरात का दो दिवसीय दौरा करेंगे। इस दौरान वो अनेक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक इस दौरान अमित शाह डेयरी उद्योग सम्मेलन और दो विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोह सहित कई अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
एक अधिकारी के मुताबिक गृह मंत्री 18 मार्च को भारतीय डेयरी संघ की ओर से गांधीनगर में आयोजित 49वें डेयरी उद्योग सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके अलावा वह जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में शामिल होंगे और गांधीनगर सिविल अस्पताल में मुफ्त भोजन अभियान की शुरूआत भी करेंगे।
वहीं 18 मार्च को ही शाह वड़ोदरा में महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे और उसके पहले नारदीपुर तालाब का उद्घाटन करने के अलावा वासन तालाब तथा कलोल के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे।
अमित शाह गुजरात के अपने दौरे के दौरान 19 मार्च को जूनागढ़ में एपीएमसी किसान भवन का उद्घाटन करेंगे और जूनागढ़ जिला बैंक के मुख्यालय का शिलान्यास भी करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि इसी दिन वह सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के अलावा सोमनाथ ट्रस्ट के मोबाइल ऐप का शुभारंभ करेंगे। शाम को अमित शाह गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story