भारत

अमित शाह का रोड़ शो कैंसिल

Shantanu Roy
13 April 2024 1:22 PM GMT
अमित शाह का रोड़ शो कैंसिल
x
बड़ी खबर
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में अमित शाह की रैली का कार्यक्रम रद्द हो गया है। खराब मौसम के कारण यह फैसला लिया गया है। केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान फोन कर लोगों को जानकारी दी कि वह आज कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे और उन्होंने इसके लिए माफी मांगी।
साथ ही फोन से कार्यकर्ताओं को संबोधित करके कहा कि जेवर एयरपोर्ट के जरिए गौतमबुद्ध नगर जिले का विकास तेजी से हो रहा है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने कानून-व्यवस्था मजबूत करके लोगों को सुरक्षा दी है। अमित शाह नोएडा के सेक्टर-33 में आयोजित जनसभा में आने वाले थे, लेकिन मौसम खराब हो गया। तेज हवा चलने की वजह से टेंट उड़ने लगा था। साथ ही गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई थी।
Next Story