
x
400 पार के लक्ष्य के लिए संकल्पित मंडला (मध्य प्रदेश) के युवा-मित्रों व माताओं-बहनों को संबोधित कर रहा हूँ। https://t.co/UR4hhxJnh3
— Amit Shah (Modi Ka Parivar) (@AmitShah) April 11, 2024
भोपाल: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित जनसभा में हिस्सा लेने के लिए जबलपुर पहुंच गए हैं। जबलपुर हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उनकी अगवानी की।
केंद्रीय गृह मंत्री मध्य प्रदेश की मंडला और खजुराहो लोकसभा सीट के कटनी में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करने वाले हैं। अमित शाह विशेष विमान से जबलपुर पहुंचे, जहां हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री यादव ने उनकी अगवानी की।
इस मौके पर राज्य सरकार के मंत्री राकेश सिंह, प्रहलाद पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अमित शाह यहां से मंडला के लिए रवाना हो गए। तय कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय गृहमंत्री की मंडला संसदीय क्षेत्र और खजुराहो संसदीय क्षेत्र के कटनी में गुरुवार को जनसभा है। वे मंडला के रपटा घाट पर मां नर्मदा के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। जिसके बाद सर्किट हाउस के सामने स्थित रानी दुर्गावती प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे एवं पुलिस ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। मंडला में आम सभा करने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कटनी पहुंचेंगे। वे विजयनाथ धाम मंदिर में दर्शन करेंगे और पूजा अर्चना करेंगे। उसके बाद उनकी मेला ग्राउंड में बहुजन सभा होगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





