भारत
अमित शाह की हरियाणा में रैली आज, 2024 का करेंगे शंखनाद
jantaserishta.com
29 Jan 2023 12:38 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार दोपहर हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में जन उत्थान रैली करेंगे। रैली के साथ ही गृहमंत्री भाजपा के लिए 2024 के चुनाव का शंखनाद भी करेंगे। वहीं अमित शाह रैली के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक भी करेंगे। भाजपा संगठनात्मक तौर पर पहले से ही चुनावों की तैयारी शुरू कर चुकी है। अब गोहाना रैली के जरिए भाजपा हरियाणा में 2024 के चुनावों का शंखनाद करने जा रही है। अमित शाह दोपहर करीब 1 बजे सीधे गोहाना में रैली स्थल पर पहुंचेंगे और रैली के बाद वहीं पर कार्यकर्ताओं और नेताओं की एक बैठक लेंगे।
गौरतलब है कि गृहमंत्री अमित शाह ने देशभर के 170 लोकसभा क्षेत्रों में प्रवास कार्यक्रम शुरू किए हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से वे लोगों के सामने सरकार की उपलब्धियां व विपक्ष की खामियां गिनवाएंगे। यही नहीं 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश भी भरेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





