भारत
दो रैलियों और रोड शो से अमित शाह के मिशन त्रिपुरा का आगाज
jantaserishta.com
6 Feb 2023 10:56 AM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| त्रिपुरा विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार तेज कर दिया है। भाजपा के स्टार प्रचारक और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को त्रिपुरा दौरे पर हैं। अमित शाह आज त्रिपुरा में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं एक रोड शो में भी हिस्सा लेंगे। त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान होना है। अमित शाह त्रिपुरा के खोवाई जिले के खोवाई और दक्षिण त्रिपुरा जिले के संतिर बाजार में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह अगरतला में एक रोड शो में भी शामिल होंगे। बता दें कि शाह ने विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के अभियान की शुरुआत करते हुए पिछले महीने त्रिपुरा में दो रथ यात्राओं में हिस्सा लिया था।
अमित शाह ने त्रिपुरा जाने से पहले एक ट्वीट करते हुए कहा कि मां त्रिपुर सुंदरी की पावन भूमि के ऊर्जावान लोगों से मिलने के लिए त्रिपुरा रवाना हो रहा हूं। मैं संतिरबाजार और खोवाई विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करूंगा और बनमालीपुर, अगरतला में रोड शो करूंगा।
गौरतलब है कि त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 16 फरवरी को मतदान होगा। भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की 55 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं, जबकि पांच सीटें सहयोगी पार्टी के लिए छोड़ी हैं।
Tagsत्रिपुरा विधानसभा चुनावत्रिपुरात्रिपुरा न्यूज़अमित शाहTripura Assembly ElectionTripuraTripura NewsAmit Shah
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





