भारत

अमित शाह आज तमिलनाडु, राजस्थान और यूपी में भरेंगे हुंकार, तो जेपी नड्डा नागालैंड में करेंगे रैली

jantaserishta.com
13 April 2024 9:45 AM IST
अमित शाह आज तमिलनाडु, राजस्थान और यूपी में भरेंगे हुंकार, तो जेपी नड्डा नागालैंड में करेंगे रैली
x
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को तमिलनाडु, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के चुनावी दौरे पर रहेंगे, तो वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नागालैंड में एनडीए गठबंधन की रैली को संबोधित करेंगे।
अमित शाह अपने तमिलनाडु दौरे के दूसरे दिन 11 बजे कन्याकुमारी में रोड शो करेंगे। इसके बाद वह राजस्थान के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां शाम 4 बजे अलवर लोकसभा में वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे। अलवर से केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव यादव चुनाव लड़ रहे हैं।
तमिलनाडु और राजस्थान के बाद अमित शाह शनिवार शाम को ही उत्तर प्रदेश के नोएडा पहुंचेंगे। नोएडा में वह शाम 6 बजे गौतमबुद्ध नगर से पार्टी उम्मीदवार व पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को नागालैंड के दौरे पर रहेंगे। नड्डा नागालैंड में दोपहर 1:25 बजे के लगभग एनडीए गठबंधन की एक रैली को संबोधित करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story