भारत

अमित शाह आज जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और एमपी में भरेंगे हुंकार, जेपी नड्डा तमिलनाडु में करेंगे रोड शो

jantaserishta.com
16 April 2024 9:00 AM IST
अमित शाह आज जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और एमपी में भरेंगे हुंकार, जेपी नड्डा तमिलनाडु में करेंगे रोड शो
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के चुनावी दौरे पर रहेंगे। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तमिलनाडु में रोड शो करेंगे।
अमित शाह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में रोड शो कर भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। दरअसल, एनडीए- 400 पार के नारे के साथ चुनावी मैदान में उतरी भाजपा इस बार मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने की पुरजोर कोशिश कर रही है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए कांग्रेस के कब्जे वाले राज्य की एकमात्र सीट छिंदवाड़ा को जीतने के मिशन में पार्टी के आला नेता जोर-शोर से जुटे हैं। छिंदवाड़ा से वर्तमान सांसद एवं कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।
अमित शाह मंगलवार सुबह 10:45 बजे जम्मू में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह उत्तराखंड में दोपहर 2:15 बजे गढ़वाल के कोटद्वार में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह मध्य प्रदेश पहुंचकर शाम 6 बजे छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में फव्वारा चौक से बड़ी माता मंदिर तक रोड शो करेंगे।
वहीं भाजपा के राष्ट्रीय जेपी नड्डा मंगलवार को तमिलनाडु में धुंआधार रोड शो करते नजर आएंगे। नड्डा सुबह 10:30 बजे तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में, दोपहर 1 बजे तेनकासी जिले और शाम को 4:10 बजे पेरम्बलुर जिले में रोड शो कर तमिलनाडु की जनता से अपने उम्मीदवारों के लिए समर्थन की अपील करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story